[2023] फ्रेंचाइजी बिजनेस आइडियाज इन हिंदी | Best Franchise Business In Hindi

फ्रेंचाइजी बिजनेस आइडियाज इन हिंदी | Best Franchise Business In Hindi | Dealership Business Ideas Hindi | भारत में कौन सी फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करें?

क्या आप किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर खुद का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं पर आपके पास एक अच्छा सा बिजनेस आइडिया नहीं है? तो आप बिल्कुल सही जगह पर है क्योंकि आज के इस पोस्ट में मैं आपको कुछ सबसे बेहतरीन फ्रेंचाइजी बिजनेस आइडियाज के बारे में बताने वाला हूं। 

कई बार हम सभी के साथ ऐसा होता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए हमारे पास पैसे तो होते हैं पर एक अच्छा और फायदेमंद बिजनेस आइडिया नहीं होता है। तो उम्मीद करता हूं आज के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको यह परेशानी दूर हो जाएगी।

$ads={1}

इस तरह के व्यापार यानी की फ्रेंचाइजी बिजनेस की खास बात यह होती है कि अन्य व्यापार के मुकाबले इसमें आपके द्वारा निवेश किया गया पैसे घाटे में जाने का कम जोखिम होता है। क्योंकि फ्रेंचाइजी बिजनेस का मतलब होता है किसी कंपनी के नाम और उनकी सर्विस को इस्तेमाल करके अपने बिजनेस को चलाना। 

इस तरह के व्यापार के मार्केटिंग में आपको बहुत ज्यादा रुपए खर्च नहीं करने पड़ते हैं क्योंकि जिस भी कंपनी की आप फ्रेंचाइजी ले रहे हैं उसका नाम पहले से बना हुआ होता है और लोग उन कंपनी और उनकी सर्विस के बारे में पहले से जानते हैं। 

फ्रेंचाइजी बिजनेस आइडियाज के बारे में जानने से पहले आपका यह जानना बहुत जरूरी है कि फ्रेंचाइजी क्या होते हैं? 

{tocify} $title={Table of Contents}

फ्रेंचाइजी का मतलब क्या होता है? (Franchise Meaning In Hindi)

बहुत से लोग अभी तक यह नहीं समझ पाए होंगे कि फ्रेंचाइजी का मतलब क्या होता है तो मैं आपको बता दूं किसी कंपनी के नाम का इस्तेमाल करके उनके ब्रांच को खुद से शुरू करना फ्रेंचाइजी कहलाता है। 

आमतौर पर जितने भी कंपनी है वो अपनी सर्विस, नाम और कमाई को बढ़ाने के लिए लोगों को फ्रेंचाइजी प्रदान करती है जिसे कोई भी व्यक्ति ले सकता है। 

किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के बाद आप उस कंपनी का नाम इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके साथ ही कंपनी आपको अपने सर्विस के तरीके बताएगी जिसे आपको पूरा करना होता है। 

जैसा कि मैंने आपको पहले भी बताया था इस तरह के बिजनेस में घाटा होना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि कंपनी अपना नाम पहले से बना चुकी होती है और आपको उन्हीं कंपनी की फ्रेंचाइजी लेनी चाहिए जिनकी मार्केट में बहुत अच्छी पकड़ है और लोग उनके सर्विस पसंद करते हैं।

किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कंपनी के साथ Agreement करना होता है जिसके लिए आपको कंपनी की फ्रेंचाइजी चार्ज देने होते हैं। वहीं सभी कंपनी की फ्रेंचाइजी चार्ज अलग-अलग होते हैं। आप जिस भी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उसके बारे में उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।

इन्हे भी पढ़ें :-

• बालाजी वेफर्स की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

• खुद का रेस्टोरेंट कैसे खोलें?

Best Franchise Business Ideas In India In Hindi

फ्रेंचाइजी बिजनेस आइडियाज इन हिंदी
फ्रेंचाइजी बिजनेस आइडियाज इन हिंदी

जैसा कि आप सभी जानते हैं भारत युवा पीढ़ी का सबसे बड़ा देश है। यहां ना जाने कितने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय कंपनी है जो फ्रेंचाइजी और डीलरशिप प्रदान करती है। इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको कुछ सबसे Profitable Franchise In India In Hindi के बारे में बताने वाला हूं।

वहीं आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने के लिए हमें कितने रुपए निवेश करने होंगे? तो मैं आपको बता दूं फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने के लिए कितना निवेश करना होगा यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस क्षेत्र में फ्रेंचाइजी ले रहे हैं। 

क्योंकि सभी क्षेत्र में सभी कंपनी की Franchise Cost अलग-अलग होती है। आप अपने बजट के अनुसार किसी भी बताए गए की Company की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।

Best Franchise In India In Hindi :-

1. Haldiram's

2. Naturals Ice cream 

3. Subway

4. Domino's Pizza

5. Chai Sutta Bar

6. DTDC

7. Affinity Salon

8. Lenskart

9. Giani's Icecream

10. Jaweb Habib Hair & Salon

11. Wow Momos

12. Kidzee Kids School

13. MBA Chaiwala

14. Pizza Hut

15. Pradhan Mantri Kaushal Vikash Yojna Franchise

16. Gold's Gym

17. Detailing Devils PTE Ltd

18. Siyaram's Silk Mill Ltd

19. Burger King

20. Kfc

21. Novatech Rabo

22. TMC Shipping

23. Relucing

24. Studio 11

25. Lakme Salon

26. Florista

27. Patanjali

28. CCD Cafe Coffee Day

29. Amul Scoop

30. First Cry

31. Care Pharmacy

32. Bata Franchise

33. Apollo Pharmacy

34. Euro Kids Pre School

35. Vlcc Salon

36. Ekart Logistics

Franchise Business के क्या क्या फायदे हैं?

Franchise Business Ideas Hindi : यहां तक तो आपने यह जान लिया है कि भारत में किस कंपनी की फ्रेंचाइजी ले? पर क्या आप जानते हैं फ्रेंचाइजी बिजनेस के क्या-क्या फायदे हैं? अगर नहीं तो नीचे मैंने आपको कुछ Franchise Business के फायदे के बारे में बताएं है। 

• किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस शुरू करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप किसी ऐसी कंपनी के साथ काम करते हैं जो पहले से मार्केट में अपना धाक जमाए बैठी है और इससे आप उनके कई Strategies को सीख सकते हैं। 

• यदि आपने किसी ऐसे कंपनी की फ्रेंचाइजी ली है जिसकी मार्केट में बहुत अच्छी पकड़ है तो यह बात साफ है कि आपको वहां मार्केटिंग के रूप में ज्यादा पैसे निवेश नहीं करने पड़ेंगे क्योंकि कंपनी का नाम तो पहले से ही लोग बहुत अच्छे से जानते हैं और अगर कंपनी अच्छी सर्विस देती है तो ग्राहक खुद ही आपके स्टोर पर आएंगे। 

• फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने का एक और सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां आपसे ग्राहक से मोलभाव नहीं कर पाएंगे क्योंकि सभी सामान के दाम पहले से तय (Fixed) रहते हैं।

• कई बार हम लोगों के साथ ऐसा होता है कि बिजनेस तो शुरू कर लेते हैं पर उसे सही तरीके से चलाने की हमें समझ नहीं होती है, तो ऐसे में फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करना बहुत फायदेमंद है क्योंकि जिस कंपनी की आप फ्रेंचाइजी ले रहे हैं वह आपको सभी चीजें बहुत विस्तार से बताते हैं जैसे सेल कैसे बढ़ाते हैं?, बिजनेस मार्केटिंग कैसे करते हैं?, ग्राहक से कैसे बात की जाती है आदि। 

• लगभग सभी फ्रेंचाइजी यूनिट अपने काम को लेकर बहुत सजग रहती है और वह आपकी बहुत तरीके से मदद भी करती है जिसके कारण आप आपके स्टोर की बिक्री और लाभ लगातार बढ़ती रहती है।

• फ्रेंचाइजी को किसी भी तरीके से फ्रेंचाइजर का दबाव नहीं होता है जिससे कि फ्रेंचाइजी बहुत स्वतंत्र होकर अपने बिजनेस को अच्छे से चला सकती है। 

वैसे तो आप इस पोस्ट में बताए गए किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं पर फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है जैसे कि जिस भी कंपनी की फ्रेंचाइजी ले रहे हैं क्या लोग उनकी सर्विस पसंद करते हैं, आपने फ्रेंचाइजी तो ले ली पर स्टोर में आपकी क्या रोल रहेगी, फ्रेंचाइजी बिजनेस में निवेश करने के लिए आपके पास कितने रुपए हैं आदि। 

इसके साथ हीं अभी के समय में फूड एंड बेवरेजेस और एजुकेशन के क्षेत्र में काफी ज्यादा फायदा देखने को मिल रहा है। जिसके कारण बहुत से लोग इन्ही कुछ क्षेत्र में फ्रेंचाइजी ले रहे हैं और आप भी ले सकते हैं। 

उम्मीद करता हूं आपको आज का यह पोस्ट (Franchise Business Ideas In India In Hindi) पसंद आया होगा। एक बार फिर मैं आपको बताना चाहूंगा किसी भी बिजनेस में पैसे निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें और एक अच्छा सा बिजनेस प्लान जरूर बना लेंतभी उस बिजनेस की शुरुआत करें।

 इसी तरह के जानकारी भरे पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग पर आते रहें और अपना प्यार हम पर बनाए रखें।

Mohit Sinha

हैलो, मेरा नाम Mohit Sinha है। मैं पटना का रहना वाला हूं और इस Blog के माध्यम से मैं आप तक व्यापार और पैसे से संबंधित जानकारी पहुंचाने की कोशिश करता हूं। आपसे विनती है कि अपना प्यार हम पर बनाएं रखें ❤️ facebook youtube telegram

एक टिप्पणी भेजें

कृपया कॉमेंट बॉक्स में लिंक ना दें।

और नया पुराने