चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी कैसे लें? | Chai Sutta Bar Franchise Details 2023

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी कैसे लें? | Chai Sutta Bar Franchise Details Hindi | CSB की फ्रेंचाइजी कैसे लें? | चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें? | Chai Sutta Bar Franchise Hindi | Chai Sutta Bar Franchise 2023

चाय सुट्टा बार भारत की एक प्रसिद्ध कंपनी हैं। इसकी शुरुआत साल 2016 में अनुभव डूबे द्वारा की गई थी। आपको बता दें कि चाय सुट्टा बार में आपको 10 तरह के चाय परोसे जाते हैं जैसे इलायची वाली चाय, मसाला चाय, चॉकलेट चाय आदि। 

शुरुआती समय में तो चाय सुट्टा बार में सिर्फ चाय और स्नैक्स दिया करते थे, पर समय के साथ साथ इनका व्यापार बहुत अच्छा चलने लगा और अब यहां पर आपको कई तरह के चाय और स्नैक्स का मजा लेने का मौका मिलता है।

$ads={1} 

अभी के समय में चाय सुट्टा बार इतना ज्यादा प्रसिद्ध हो गया है कि लोग अब इसकी (Chai Sutta Bar Franchise) फ्रेंचाइजी लेने के लिए सोच रहे हैं और आपको बता दें कि पूरे भारत में चाय सुट्टा बार की कुल 200 से ज्यादा Outlets हैं।

फिलहाल चाय सुट्टा बार Dehradun, Chandigrah, Patna, Ahmedabad, Bangaluru, Ujjain, Bhopal, Bilaspur, Jamnanagar, Indore, Itarsi, Jaipur, Nagpur, Delhi आदि में उपलब्ध है और Company लगातार ज्यादा से ज्यादा शहरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 

ऐसे में अगर आप कोई फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं पर आपके पास एक भरोसेमंद तथा फायदेमंद फ्रेंचाइजी बिजनेस आइडिया नहीं है तो चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी एक बहुत अच्छा विकल्प है। कंपनी पूरे भारत में फ्रेंचाइजी प्रदान कर रही है और इसे कोई भी ले सकता है। 

{tocify} $title={Table of Contents}

चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी क्या है? (Chai Sutta Bar Franchise Hindi)

जैसा कि आप अब जानते हैं चाय सुट्टा बार भारत में चाय की एक प्रसिद्ध कंपनी है। पर बहुत से लोगों को यह नहीं पता है कि फ्रेंचाइजी या डीलरशिप किसे कहते हैं तो मैं बता दूं कंपनी अपनी सर्विस और सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए Dealership या Franchise प्रदान करती है जिसे कोई भी ले सकता है और Company के नाम के साथ अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकता है। 

चुकी कंपनी सभी जगह खुद काम नहीं कर सकती है इसीलिए वह जगह जगह फ्रेंचाइजी खोलवाती है। आपको बता दें कि सभी कंपनी की Franchise Cost अलग-अलग होती है और चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कितने रुपए निवेश करने होंगे? ये भी मैं आपको आगे बताऊंगा।

Chai Sutta Bar का मार्केट :-

ये बात तो आप सभी जानते हैं कि भारत में लोग चाय पीना कितना ज्यादा पसंद करते हैं। यहां तक कि मैं खुद चाय का बहुत बड़ा दीवाना हूं। यूं कहूं तो भारत में किसी भी व्यक्ति का बिना चाय पीए दिन शुरू और खत्म नहीं होता है। ऐसे में बिजनेस के लिहाज से देखा जाए तो चाय सुट्टा बार की मार्केट भी बहुत अच्छी देखने को मिलती है।

Company लगातार अपने सेवाएं तथा मेन्यू में कुछ ना कुछ नया करती रहती है जिससे कि ग्राहक भी एक से बढ़कर एक खाने वाले व्यंजन का आनंद ले पाते हैं। आपको बता दें कि चाय सुट्टा बार के मेन्यू में 100 से भी ज्यादा खाने पीने की प्रकार (Variety) हैं जो ग्राहक को परोसे जाते हैं।

वहीं चाय सुट्टा बार को शुरू करने वाले अनुभव दुबे का यह Vision है कि आने वाले कुछ साल में भारत के हर कोने कोने में चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी होनी चाहिए। 

इसके साथ हीं कंपनी भारत के बाहर भी कई देशों अपनी फ्रेंचाइजी शुरू करने जा रही है। हम अक्सर चाय के बिजनेस को बहुत छोटे बिजनेस के रूप में देखते हैं, पर असलियत में कुछ और ही हैं। अगर आप इस व्यापार को समझ लेते हैं तो बहुत कम समय में आप यहां से नाम और कमाई दोनों हासिल कर सकते हैं।

और इसी बात का फायदा चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी लेने वाले लोग हर साल बड़े पैमाने पर उठा रहे हैं। मार्केट में चाय सुट्टा बार की पकड़ और आने वाले भविष्य को देखते हुए चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी लेना घाटे का सौदा नहीं होगा। आने वाले समय में भी चाय की डिमांड उतनी ही रहने वाली है जितनी कि आज है।

इन पोस्ट को भी पढ़ें :-

• Best Franchise Business Ideas In India

• Domino's Pizza की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

Chai Sutta Bar Franchise Menu List :

जैसे कि मैंने आपको बताया था चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी लेने पर आप वहां कई तरह के खाने पीने वाले सामान बेच सकते हैं। कंपनी लगातार एक से बढ़कर व्यंजन अपने मेन्यू में जोड़ रही है। फिलहाल चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी की मेन्यू में ये कुछ Products हैं :-

• Lemon Chai

• Ginger Chai

• Rose Chai

• Kesar Chai

• Chocolate Chai

• Masala Chai

• Elaichi Chai

• Adrak Chai

• Tulsi Chai

• Paan Chai

• Coffee

• Pizza

• Pasta

• Shakes

• Burger

• Maggi

• Sandwich आदि

Chai Sutta Bar Franchise के मॉडल :-

आपको बता देंगे सभी कंपनी के काम करने का तरीका अलग अलग होता है। चाय सुट्टा बार 2 तरह के मॉडल पर काम करती है। आप अपने मन मुताबिक जैसे भी चाहें इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

1. FOFO Model (Franchise Owned Franchise Operated)

इस मॉडल के तहत कंपनी लोगों को निर्धारित समय के लिए Non Refundable Amount के तहत अपने ब्रांड का नाम इस्तेमाल करने की अनुमति देती है। जिसके लिए कंपनी आपसे कुछ रुपए चार्ज करती है और आप उनके कंपनी का नाम इस्तेमाल करके सामान बेच सकते हैं और अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं।

2. COCO Model (Company Owned Company Operated)

इस तरह के मॉडल एक तरह से कंपनी के एक और आउटलेट ही होते हैं जो पूरी तरह से कंपनी के अधीन ही काम करती है। सीधी भाषा में बोलो तो जो भी कुछ करना है वो कंपनी करती है जैसे स्टोर खोलने से लेकर उसे कौन चलाएगा और कैसे चलाएगा। बहुत से लोग अपने व्यापार की शुरुआत इसी मॉडल के तहत करते हैं।

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी कैसे लें? (Chai Sutta Bar Franchise Details Hindi)

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी कैसे लें?
चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी कैसे लें?


इस तरह के व्यापार को यानी कि फ्रेंचाइजी बिजनेस को शुरू करना इतना आसान नहीं होता है। आपको बहुत सी चीजों की जरूरत पड़ती हैं जो कुछ इस प्रकार हैं :-

जरूरी जगह (Space) : Store की की शुरुआत करने के लिए आपको कम से कम 300 से 1000 वर्ग फुट जगह की जरूरत पड़ेगी। जगह की तलाश कर दो वक्त आप इस बात का ध्यान रखें कि लोकेशन ऐसी होनी चाहिए जहां अगल-बगल मॉल स्कूल कॉलेज आधे हो जिससे कि स्टोर की बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके।

कर्मचारी (Workers) : चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी स्टोर की शुरुआत करने के लिए आपको कम से कम 3 कर्मचारी की आवश्यकता पड़ेगी।

निवेश (Investment) जैसा कि आप सभी जानते हैं इस तरह के व्यापार बिना पैसे निवेश किए नहीं शुरू किए जा सकते हैं चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी स्टोर की शुरुआत करने के लिए आपको अच्छे खासे रुपए निवेश करने पड़ेंगे जिसकी जानकारी मैंने आपको आगे दी है।

चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी स्टोर की शुरुआत करने के लिए जरूरी दस्तावेज :-

• ID Proof : Aadhar Card, Voter ID Card, Pan Card

• Address Proof : Ration Card, Gas Connection, Electricity Bill

• Bank Account Details With Passbook

• Email ID

• Photograph's

• Mobile Number

Business Documents

• Business Pan Card

• GST Number

• FSSAI Licence

• Qualification Certificate

Property Documents

• Rent Agreement

• Shop Agreement/Sale Deed

• NOC

चाय सुट्टा बार की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए कितने रुपए निवेश करने होंगे?

Investment In Chai Sutta Bar Franchise : चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी खोलने में कितने रुपए निवेश करेंगे यह बहुत हद तक आपके लोकेशन पर निर्भर करता है। अगर आप इस व्यापार की शुरुआत शहर में करते हैं तो वहां आपको जमीन या जगह महंगे दाम मिलेंगे। 

वहीं गांव कस्बे में इस व्यापार की शुरुआत करने का एक फायदा यह है कि वहां जमीन के दाम कम होते हैं। ऐसे में गांव में इस व्यापार की शुरुआत करने के लिए आपको बहुत ज्यादा रुपए निवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी।

निवेश के रूप में आपको इन कुछ चीजों में पैसे लगते हैं :-

• Franchise Cost : 6 Lakh Rupees

• Interior & Furniture Cost : 4-5 Lakh Rupees

• Machinery & Equipments Cost : 3-4 Lakh Rupees

• Initital Raw Materials Cost : 2-3 Lakh Rupees

= Estimated Total Investment : 13-16 Lakh Rupees

इन पोस्ट को भी पढ़ें :

• Haldirams की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

• बालाजी वेफर्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें?

• Pizza Hut की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

Chai Sutta Bar Franchise से होने वाला मुनाफा 

Chai Sutta Bar Franchise Hindi : निवेश के बाद सबसे जरूरी सवाल जो होता है सभी लोगों का वो है फ्रेंचाइजी शुरू करने के बाद हम यहां से कितना मुनाफा कमा सकते हैं तो मैं आपको बता दूं कंपनी हर प्रोडक्ट पर अलग-अलग प्रॉफिट मार्जिन देती है। जिसके कारण यह कोई नहीं बता सकता है कि महीने के आप कितने हजार या लाख रुपए कमा सकते हैं। 

वही आपकी जानकारी के लिए मैं बता दूं अभी तक जितने भी लोगों ने चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी ली है वो होने वाले मुनाफे से काफी खुश हैं। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फ्रेंचाइजी व्यापार कितना फायदेमंद है। वहीं बहुत हद तक आपका मुनाफा होने वाले सेल पर भी निर्भर करता है। अगर आपके Products की सेल अच्छी है तो आप Franchise से अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी में 30% से 50% तक मुनाफा मिल सकता है। वहीं यह आंकड़ा थोड़ा बहुत ऊपर नीचे भी हो सकता है। निवेश किए गए पैसे आप डेढ़ सौ 2 साल में आसानी से निकाल लेंगे। इस तरह की फ्रेंचाइजी बिजनेस से महीने के ₹50,000 से ₹1,50,000 तक की कमाई आसानी से की जा सकती है।

यह तक तो आपने ये जान लिया कि चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी लेने के लिए किन-किन दस्तावेज और कितने रुपए निवेश करने की आवश्यकता होती है? पर अब आप जानेंगे चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Chai Sutta Bar Franchise के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Apply Chai Sutta Bar Franchise Online

• चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। (https://chaisuttabarindia.com/?page_id=673)

• ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करने के बाद आप सीधा चाय सुट्टा बार की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। वहां पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। तो वहां आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, जिस जगह आप फ्रेंचाइजी खोलना चाहते हैं वहां का लोकेशन और अपना स्टेट का नाम फॉर्म में अच्छे से भर देना है और Send Message पर क्लिक करना है। 

• Send Message पर क्लिक करने के बाद आपका फॉर्म कंपनी द्वारा देखा जाएगा और कुछ समय बाद कंपनी आपसे खुद संपर्क करेगी। जब कंपनी आपसे संपर्क करेगी तब आप जो भी सवाल पूछना चाहते हैं फ्रेंचाइजी के बारे में या फिर किसी भी तरीके से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो पूछ सकते हैं। 

तो यह थे कुछ टिप्स जिनको फॉलो करके आप आसानी से चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीद करता हूं अब आपको पता चल गया हुआ चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करते हैं?

Chai Sutta Bar Franchise लेने के फायदे :-

• चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी की सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने स्टोर में इनके प्रोडक्ट के अलावा और भी कोई कंपनी के प्रोडक्ट को आसानी से बेच सकते हैं।

• आपको भारत के सबसे प्रसिद्ध चाय की कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलता है जो कि आने वाले समय में और भी ज्यादा डिमांड में रहने वाली है।

• चाय सुट्टा बार का नाम पहले से ही काफी प्रसिद्ध है जिसके कारण अगर आप इनकी फ्रेंचाइजी लेते हैं तो ग्राहक के लिए आपको इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जो इनके सर्विस के बारे में जानता है वो आपके स्टोर पर तुरंत आ जाएगा।

• भारत में चाय की मांग शुरुआत से ही रही है। जिसके कारण अगर आप इस फ्रेंचाइजी बिजनेस में पैसे निवेश करते हैं तो घाटे होने की संभावना बहुत कम है।

• इस कंपनी की मेन्यू डिजाइनिंग बहुत अच्छे तरीके से की गई है जिसके कारण भोजन बर्बादी होने के आसार ना के बराबर होते हैं।

• मेन्यू में कई तरह के Chai और Snacks होने के कारण आप यहां पर कई तरह के प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं और बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

• इस Franchise के मार्केटिंग करने का तरीका बहुत ही अत्याधुनिक है। जिसके कारण आपको मार्केटिंग करने में बहुत ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है।

Chai Sutta Bar Franchise Contact Details

• Contact us : +91-6262300031

• Email: chaisuttabar@gmail.com

• Address : 406, Silver Arc Plaza, Janjeerwala square, Janjeerwala Chouraha, New Palasia, Indore, Madhya Pradesh -452001, India

• Office Hours  

Monday - Friday : 10 AM - 07 PM

Saturday - Sunday : 12 PM - 04 PM

वैसे तो यह व्यापार काफी फायदेमंद और भरोसेमंद भी है, पर किसी भी व्यापार को शुरू करने से पहले उसके बारे में सभी चीजें अच्छे से जान लेना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको या व्यापार शुरू करना है यानी कि चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी लेने हैं तो इस पोस्ट को सही ढंग से जरूर पढ़ें और ज्यादा जानकारी के लिए आप कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

उम्मीद करता हूं आपको आज का यह Post (चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी कैसे लें? या चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?) पसंद आया होगा। वहीं अगर आप इसी तरह के पोस्ट पढ़ना पसंद करते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि इस ब्लॉग पर सिर्फ और सिर्फ बिजनेस के बारे में भी जानकारी दी जाती है वो भी हिंदी भाषा में।

Mohit Sinha

हैलो, मेरा नाम Mohit Sinha है। मैं पटना का रहना वाला हूं और इस Blog के माध्यम से मैं आप तक व्यापार और पैसे से संबंधित जानकारी पहुंचाने की कोशिश करता हूं। आपसे विनती है कि अपना प्यार हम पर बनाएं रखें ❤️ facebook youtube telegram

एक टिप्पणी भेजें

कृपया कॉमेंट बॉक्स में लिंक ना दें।

और नया पुराने