Ekart Logistics की Franchise लेने का तरीका | Ekart Logistics Franchise In Hindi 2023

Ekart Logistics की Franchise कैसे लें? : हैलो दोस्तों स्वागत है आपका आज की एक और नई पोस्ट में। क्या आप Ekart Logistics की Franchise लेना चाहते हैं पर आप परेशान है क्योंकि आपको नहीं पता है कि Ekart Logistics की फ्रेंचाइजी कैसे लेते हैं? तो मैंने आपकी परेशानी इस पोस्ट के जरिए दूर कर दी है।

ईकार्ट कंपनी को भारत की सबसे बड़े Logistic तथा सप्लाई चेन कंपनी है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं की यह कंपनी एक महीने में 10 Million Shipments को 3800 पिनकोड तक पहुंचाती है। Ekart Logistics फ्लिपकार्ट प्राइवेट लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी है।

जिसका मुख्य ब्रांच बेंगलुरु, कर्नाटका में है। जैसा कि आप जानते होंगे फ्लिपकार्ट कोई छोटी मोटी कंपनी नहीं है यह बड़े-बड़े लेवल के साथ काम करती है और कर चुकी है। ईकार्ट लॉजिस्टिक को कुछ हीं दिन पहले फ्लिपकार्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खरीदा गया है।

ईकार्ट लॉजिस्टिक को भारत की सबसे तेजी से Grow करने वाली कंपनी में भी गिना जाता है। वैसे तो भारत में कई ऐसे कुरियर कंपनी है जो सामान को डिलीवर करती हैं पर Ekart Logistics उन कंपनियों में शुमार है जो प्रोडक्ट को सेम डे डिलीवर करती है और यही कारण भी है कि आज भारत में इनके पास ग्राहक की कमी नहीं है।

$ads={1}

भारत के लगभग हर शहर में ईकार्ट लॉजिस्टिक्स ने स्टोर खोल रखा है जहां से कंपनी सामान को ग्राहक तक पहुंचाती है। 

अगर आपको भी लॉजिस्टिक बिजनेस में थोड़ी सी भी रुचि है और आप एक फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो Ekart Logistics की फ्रेंचाइजी लेकर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। तो बिना देरी किए चलिए जानते हैं Ekart Logistics Franchise कैसे लें? (Ekart Logistics Franchise In Hindi)

{tocify} $title={Table of Contents}

Ekart Logistics फ्रेंचाइजी क्या है?

Ekart Logistics की Franchise कैसे लें?
Ekart Logistics की Franchise कैसे लें?


यह आप सभी जानते हैं कंपनी अपना नेटवर्क बढ़ाने के लिए नई नयी Branch Open करवाती रहती है। इन्हीं Branch की मदद से कंपनी अपने सामान व सेवाओं को लोगों तक पहुंचाती है जिसे हम फ्रेंचाइजी कहते हैं।

सीधी भाषा में बोलूं तो किसी कंपनी के नाम का इस्तेमाल करके उन्हीं के सामान को बेचना फ्रेंचाइजी कहलाता है।

इसी तरह EKART भी अपनी Courier Delivery Services के लिए फ्रेंचाइजी देती है। कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के बाद आप इनके सामान व सेवाओं को बेच सकते हैं। डीलरशिप के माध्यम से कंपनी की Logistics Outlets खोली जाती है और ग्राहक को उनके सामानों की डिलीवरी देती है।

बात करें कमीशन की तो यह कंपनी तय करती है कि किस डिलीवरी पर आपको कितना कमीशन मिलेगा। ईकार्ट व फ्लिपकार्ट के साथ बिजनेस करने के लिए आपको Ekart Logistics Franchise Registration करनी पड़ती है। जो आगे मैं आपको बताऊंगा।

खुद का Restaurant कैसे खोलें?

भारत में मेडिकल स्टोर कैसे खोलें?

Ekart Logistics Franchise लेने के लिए क्या क्या जरूरत है?

Space :- ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको अच्छे Space की जरूरत पड़ने वाली है क्योंकि इसमें आपको एक अच्छा सा ऑफिस और लोगों को काम करने के लिए Computerized Workings Space भी देना होगा।

Equipments :- काम करने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ने वाली है जैसे Printer, Barcode Scanner, Sticker, Vehicles आदि।

Documents :- ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कुछ जरूरी कागजात की जरूरत पड़ने वाली है जैसे आप की जानकारी से संबंधित तथा आपके प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ कागजात। वो कौन-कौन से कागजात हैं आगे मैं आपको बताने वाला हूं। 

Employee :- किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने पर आपको बहुत से कामों को करना पड़ता है। ऐसे में आपको इसकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए कम से कम 10 लोगों को काम पर रखना होगा। इसमें सारे काम करने वाले आ जाते हैं जैसे Driver, Cleaner, Peon आदि।

Investment :- किसी भी अच्छे व्यापार को शुरू करने के लिए आपको उसमें अच्छा निवेश भी करना पड़ता है। इसी तरह ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए भी आपको मोटी रकम निवेश करनी होगी।

Ekart Logistics Franchise लेने के लिए कितने रुपए निवेश करना होंगे?

इस कंपनी में निवेश की बात करें तो आपको बहुत से चीजों में पैसे निवेश करने पड़ते हैं जैसे आपको गाड़ी खरीदनी होगी, कंपनी को फ्रेंचाइजी के पैसे देने होंगे एवं काम करने वाले Workers को पैसे देने होंगे।

इसके बाद अगर आपकी अपनी जमीन है जहां पर आप इसकी फ्रेंचाइजी खोलने चाह रहे हैं तो आपको कम पैसे लगेंगे, पर अगर आपके पास खुद की जमीन नहीं है और आप इसे रेंट पर जगह लेकर शुरू कर रहे हैं तो आपको ज्यादा रुपए निवेश करने पड़ सकते हैं। 

अगर आप खुद की जमीन खरीदने जाएंगे तो आपको और भी ज्यादा रुपए निवेश करने पड़ सकते हैं।

हमने यहां पर अनुमानित राशि बताइए है जो आपको एक Ekart फ्रेंचाइजी खोलने में लग सकते हैं। 

Land Cost :- लगभग 20 से 35 लाख (अगर आपके पास जमीन है तो आपको ये पैसे नहीं लगेंगे)

Franchise Fees :- ईकार्ट लॉजिस्टिक की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको इनके फीस के तौर पर 5 से 7 लाख रुपए देने पड़ेंगे।

Office Cost :- इसकी ऑफिस को बनाने तथा तैयार करने में आपको 4 से 6 लाख रुपए लग जायेंगे। 

Other Expenses :- ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको और भी चीजों की जरूरत पड़ती है जिसमें आपको 5 से 7 लाख रुपए निवेश करने पड़ सकते हैं।

इन सभी राशि को जोड़ दिया जाए तो ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको पूरे 20-27 लाख रूपये निवेश करने पड़ेंगे।

2023 में Ekart Logistics फ्रेंचाइजी खोलने के लिए कितनी जगह की जरूरत होती है?

Ekart फ्रेंचाइजी खोलने पर आपको इसमें ऑफिस तथा लोगों के काम करने के लिए जगह की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आपके वाहन की पार्किंग के लिए भी आपको जगह की आवश्यकता पड़ेगी। जैसे :-

Office Space :- 500 Square Feet से 700 Square Fees

Other Space :- बाकी जगहों के लिए 200 Square Feet से 500 Square Feet जगह की जरूरत पड़ सकती है।

ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको लगभग 800 Square Feet से 1200 Square Feet जगह की पड़ने वाली है।

Ekart Logistics फ्रेंचाइजी खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज

• ID Proof :- Aadhar Card, Voter ID Card, Pan Card

• Address Proof :- Ration Card, Electricity Bill, Gas Connection Book

• Bank Account With Passbook

• Phone Number

• Photograph

• Email ID

• Financial Documents

• GST Number

• Complete Property Document

• NOC

• Lease Agreement

• Other Documents

इन सभी कागजात के रहने के बाद आपको कुछ और कागजात देने पड़ सकते हैं। इसके लिए आप इनके Official Website पर जाकर Inquiry कर सकते हैं वो आपको सारी जानकारी बता देंगे।

Ekart फ्रेंचाइजी के लिए Apply कैसे करें?

यदि आप 2023 या आने वाले समय में ईकार्ट लॉजिस्टिक की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सीधा कंपनी से संपर्क करना होगा क्योंकि ऑनलाइन आप इसके फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

कंपनी द्वारा आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी जैसे : आवेदक का नाम क्या है, आवेदक का Address क्या है, आवेदक का ईमेल आईडी, आवेदक का मोबाइल नंबर तथा और भी कुछ जानकारी पूछी जा सकती है। इसके बाद ही कंपनी द्वारा आपका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

Ekart Logistics फ्रेंचाइजी रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप इनके रीजनल ऑफिस में भी संपर्क कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करते वक्त आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही होनी चाहिए नहीं तो आपको इसकी फ्रेंचाइजी मिलने से रही। उम्मीद है आपको पता चल गया होगा Ekart Logistics फ्रेंचाइजी के लिए Apply कैसे करें? (How To Apply For Ekart Franchise)

• खुद का बिजनेस कैसे शुरू करें? जाने पूरी जानकारी

भारत में Jio BP पेट्रोल पंप कैसे खोलें?

Ekart Logistics फ्रेंचाइजी में कितना Profit Margin है?

देखिए दोस्तों लॉजिस्टिक्स के बिजनेस में किसी एक समान को नहीं बेचा जाता है। इसीलिए सभी सामान पर आपको अलग-अलग प्रॉफिट मार्जिन मिलती है। प्रॉफिट मार्जिन की ज्यादा जानकारी के लिए आप कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। जब आप उन्हें डीलरशिप के लिए आवेदन देंगे तो वो आपको सारी जानकारी अच्छे से बता देंगे।

Ekart Logistics Franchise Toll Free Number

• 1800 420 1111 
• 08067982222

Ekart Logistics Registered Office Address

• Brigade Manae Court, First Floor,
No.111, Koramangala Industrial Layout,
Bangalore- 560 095, Karnataka,
India

• Ekart Logistics Website: https://www.ekartlogistics.com/

ईकार्ट लॉजिस्टिक की फ्रेंचाइजी का बिजनेस एक फायदेमंद व्यापार है पर इसमें आपको काफी अच्छे रुपए निवेश भी करने होते हैं। अगर आप इतने रुपए का निवेश करने में सक्षम है और एक फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आप इस बिजनेस में अपना हाथ आजमा सकता है। 

बिजनेस शुरू करने से पहले आप इसकी पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें। उम्मीद है आपको मैंने सभी जानकारी अच्छे से दी और आपको पता चल गया होगा Ekart Logistics की Franchise कैसे लें?

Business Ideas Hindi Home : CLICK HERE

Mohit Sinha

हैलो, मेरा नाम Mohit Sinha है। मैं पटना का रहना वाला हूं और इस Blog के माध्यम से मैं आप तक व्यापार और पैसे से संबंधित जानकारी पहुंचाने की कोशिश करता हूं। आपसे विनती है कि अपना प्यार हम पर बनाएं रखें ❤️ facebook youtube telegram

एक टिप्पणी भेजें

कृपया कॉमेंट बॉक्स में लिंक ना दें।

और नया पुराने