Naturals Ice Cream Franchise कैसे लें? | Naturals Ice Cream Franchise Cost 2023

Naturals Ice Cream Franchise कैसे लें? | Naturals Ice Cream Franchise Cost in India | Natural Ice cream Dealership | Naturals Ice Cream Franchise Apply | Naturals Ice Cream Franchise Contact Details

आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है फिर चाहे वो बच्चे हो, बुड्ढे हो या फिर जवान। अब हर व्यक्ति को अलग-अलग Flavour की आइसक्रीम पसंद है। खास करके गर्मी के मौसम में तो आइसक्रीम की बिक्री बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं ऐसा नहीं है कि ठंड के मौसम में आइसक्रीम की बिक्री नहीं होती है बल्कि बिक्री में थोड़ी बहुत कमी आती है।

लेकिन Ice Cream की बिक्री साल के 12 महीने होती है। ऐसे में अगर आप किसी फायदेमंद बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं जो कि सालों भर आपको बहुत अच्छी कमाई करके दे तो आइसक्रीम का बिजनेस शुरू करना आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है।

$ads={1}

हालाकि Ice Cream Business करने के लिए मार्केट में बहुत सारे Brand मौजूद हैं और आप आसानी से एक स्टॉल के जरिए आइसक्रीम बिजनेस शुरू कर सकते हैं, पर ऐसे आप ज्यादा कमाई नहीं कर पाएंगे। इसीलिए आज मैं आपको Naturals Ice Cream Franchise कैसे लें के बारे में बताऊंगा।

अगर आप आइसक्रीम खाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं तो ऐसे में आपने कभी ना कभी नेचुरल आइसक्रीम के बारे में जरूर सुना होगा। तो चलिए बिना देरी किए इस पोस्ट की शुरुआत करते हैं और आपको बताता हूं कि Naturals Ice Cream Franchise लेने के लिए क्या-क्या चीजों की आवश्यकता है?

{tocify} $title={Table of Contents}

Naturals Ice Cream Franchise क्या है?

Naturals Ice Cream Franchise in Hindi : नेचुरल आइसक्रीम की शुरुआत साल 1984 में बहुत छोटे स्तर पर रघुनंदन एस कामथ द्वारा Mumbai के विले पार्ले से की गई थी। आपको बता दें कि जब इस कंपनी की शुरुआत की गई थी तब सिर्फ 10 Flavour के ही आइसक्रीम उपलब्ध थे, पर आज के समय में कंपनी 125 से भी ज्यादा Flavours की Ice Cream बेचती है।

वहीं वर्तमान में नेचुरल आइसक्रीम भारत का प्रमुख Ice Cream Brand बन चुका है और कंपनी का लक्ष्य अपने Products को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए कंपनी लोगों को Franchise लेने का अवसर दे रही है और इस बिजनेस में मुनाफे (Profit) को देखते हुए बहुत से लोग 2023 में Natural Ice Cream Franchise ले भी रहे हैं।

अगर आप नहीं जानते हैं कि फ्रेंचाइजी क्या होता है? तो मैं आपको बता दूं कि जब कंपनी छोटी रहती है तब लगभग सभी काम वह खुद से करती है, पर जैसे-जैसे समय बीतता जाता है Company बड़ी होती चली जाती है और ऐसे में कंपनी हर जगह खुद से सभी काम नहीं कर सकती है जिसके कारण कंपनी लोगों को जगह जगह फ्रेंचाइजी स्टोर खोलने का मौका देती है।

किसी कंपनी की Franchise Store Business शुरू करने का फायदा ये है की आप उनके Products और Services को बेचते है। अब कंपनी का नाम Market में पहले से बहुत अच्छा बना हुआ है जिसके कारण आपको अपने बिजनेस को कम समय में ऊंचाइयों तक ले जाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है।

वहीं आपको बता देंगे Natural Ice Cream Company की खास बात यह है कि ये ग्राहकों को हमेशा ताजे (Fresh) आइसक्रीम उपलब्ध कराते हैं। जिसके कारण ग्राहक हमेशा इनसे खुश रहते हैं और अभी के समय में यह Brand बहुत तेज़ी के साथ उपर जा रहा है।

Natural Ice Cream Franchise Kaise Le 2023 (How To Start Natural Ice Cream Shop)

Naturals Ice Cream Franchise कैसे लें?
Naturals Ice Cream Franchise कैसे लें?

किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना या फिर कोई Franchise Store शुरू करना कोई छोटा-मोटा कम नहीं है। इसके लिए आपको कई चीजों की आवश्यकता पड़ती है जैसे की निवेश, जगह, दस्तावेज, कर्मचारी आदि। तो चलिए इस विषय पर आपको विस्तार से बताते हैं की आपको क्या-क्या चीजों की आवश्यकता पड़ने वाली है। (naturals ice cream franchise requirements 2023)

1. नेचुरल आइस्क्रीम पार्लर शुरू करने के लिए जगह

Offline लगभग किसी भी बिजनेस की शुरुआत करने के लिए और उसे सफल बनाने के लिए उसकी जगह का महत्व बहुत ही ज्यादा होता है और अगर आप अच्छी जगह तलाश करने में चूक जाएंगे तो हो सकता है की आपको अपने बिजनेस में सफलता हासिल करने में थोड़ी देर हो जाए।

वही इस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आपको कितनी जगह की आवश्यकता पड़ने वाली है यह आप पर निर्भर करता है। क्योंकि अगर आप इस बिजनेस की शुरुआत बड़ी जगह पर करना चाहते हैं तो ऐसे मैं आपको ज्यादा रुपए भी निवेश करने होंगे।

इसके अलावा आपको बता दें की कंपनी के पास फ्रेंचाइजी शुरू करने लिए पहले सही काफी लोग आवेदन कर रहे हैं।

जिसके चलते कंपनी बस उन्हीं लोगों को फ्रेंचाइजी स्टोर शुरू करने दे रही है जिनके पास अच्छी Location है। ऐसे में अगर आप इस Business की शुरुआत किसी ऐसी जगह पर कर रहे हैं जहां पर लोगों का ना जाना बहुत कम होता है तो हो सकता है की आपको Natural Ice Cream Parlour Franchise ना मिले।

फिर भी आपकी जानकारी के लिए मैं बता दूं कि नेचुरल आइसक्रीम फ्रेंचाइजी स्टोर शुरू करने के लिए आपको कम से कम 100 और ज्यादा से ज्यादा 500 Square Feet जगह की आवश्यकता पड़ने वाली है। (natural ice cream franchise in hindi)

2. Natural Ice Cream Franchise लेने के लिए जरूरी दस्तावेज और लाइसेंस

भारत में लगभग कोई भी बिजनेस शुरुआत करने के लिए आपको तमाम दस्तावेज और लाइसेंस की आवश्यकता तो होती ही है। बिना Registration और Licence के किसी भी बिजनेस की शुरुआत करना आपको परेशानी में डाल सकता है और वैसे भी कंपनी आपको फ्रेंचाइजी तब तक नहीं देती है जब तक की आपके सभी दस्तावेज साफ नहीं हो जाते हैं।

अगर आप 2023 में नेचुरल आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको नीचे दिए गए दस्तावेज की आवश्यकता पड़ने वाली है। अगर आपके पास इनमें से कोई भी दस्तावेज नहीं है तो ऐसे में आप जल्द से जल्द उन्हें बनवा लें वर्ण बाद में आपको परेशानी होगी।

• ID Proof : Aadhaar Card , Pan Card , Voter Card

• Address Proof : Ration Card , Electricity Bill 

• Bank Account, Passbook

• Photograph 

• Email ID 

• Phone Number

• GST Number

• Business Pan Card

• Other Document 

3. Natural Ice Cream Store के लिए कर्मचारी

Franchise business सही तरीके से चलाने के लिए आपको अपने स्टोर में कर्मचारी (Workers) को तनख्वाह पर रखना होगा अब कई बार ऐसा भी होता है की फ्रेंचाइजी खुद आपको कर्मचारी देती हैं और हो सकता है की नेचुरल आइसक्रीम फ्रेंचाइजी भी ऐसा ही करें। पर अगर नेचुरल आइसक्रीम फ्रेंचाइजी आपको कर्मचारी नहीं देती है तो ऐसे में आपको अच्छे कर्मचारी को तनख्वाह पर रखना होगा।

कर्मचारी को काम पर रखने से पहले आप उनके बारे में सभी चीजें अवश्य जान लें और साथ ही उनके आईडी कार्ड की Photo Copy भी अपने पास अवश्य रखें। इसके अलावा कर्मचारी को काम पर रखते वक्त आप इस बात की पुष्टि अवश्य कर लें की क्या वो सभी काम संभल भी सकते हैं या फिर नहीं।

वहीं कई बार ऐसा होता है की आप कर्मचारी तो काम पर रख लेते हैं पर उनके बोलने चलने का ढंग अच्छा नहीं होता है, वो ग्राहक (Customers) से बदतमीजी से बात करते हैं। तो ऐसे में आपको ऐसे कर्मचारी को काम पर बिल्कुल भी नहीं रखना।

इन पोस्ट को भी पढ़ें :-

👉 Haldirams की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

👉 Pizza Hut की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

नेचुरल आइसक्रीम फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई कैसे करें? (Natural Ice Cream Franchise Apply)

Natural ice cream Franchise के लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही ज्यादा आसान है। आप नीचे बताए गए Steps को Follow करके आसानी से नेचुरल आइसक्रीम फ्रेंचाइजी स्टोर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

• सबसे पहले आप Natural Ice Cream Official Website चले जाएं।

• इसके बाद होम पेज पर ही आपको Franchise Enquiry का विकल्प दिखाई देगा, आपको उसी पर क्लिक करना है।

• इसके बाद आपके सामने एक Form खुलकर आ जाएगा जिसमें आपसे तमाम जानकारी ली जाएगी जैसे आपका Name, Email ID, Mobile Number, Address, State, Pincode आदि। इन सभी को आपको अच्छे तरीके से पढ़कर भर देना है।

• इसके बाद और नीचे जाने पर आपको Business या Work Experience के बारे में जानकारी देनी होगी जैसे क्या आपने कभी बिजनेस किया है?, बिजनेस शुरू करने के लिए क्या आपके पास खुद का जगह है? आदि।

• इन सभी पूछी जा रही जानकारी को अच्छे तरीके से पढ़ कर भर देने के बाद आपको अंतिम में चेक बॉक्स ☑️ पर क्लिक करना है।

बस इतनी प्रक्रिया करने के बाद आपका Application कंपनी के टीम के द्वारा देखा जाएगा और सभी चीजें सही रहने पर आपसे जल्द से जल्द संपर्क किया जाएगा और आपको मिलने के लिए बुलाया जाएगा। जहां हो सकता है की आपसे कुछ और सवाल पूछे जाएं या आपका इंटरव्यू लिया जाए।

इंटरव्यू में आपसे कंपनी ये जानने की कोशिश करती है कि क्या आप कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस शुरू करने में सक्षम है भी या फिर नहीं। इसके साथ ही कंपनी ये भी देखती है की आप उनके Brand को आगे ले जाने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं और आपका Mindset क्या है।

इंटरव्यू में सभी चीजें सही रहने पर कंपनी की टीम आपके चुने गए लोकेशन का मुआयना करती है और ये तय करती है की यहां पर फ्रेंचाइजी स्टोर शुरू करना सही होगा या फिर नहीं। इसके बाद कंपनी आपके सभी दस्तावेजों की जांच करती है।

यह सभी कम होने में 3 से 4 महीने लग सकते हैं। एक बार सभी चीजें हो जाने के बाद कंपनी द्वारा आपको फ्रेंचाइजी दे दी जाती है। (Naturals Ice Cream Dealership)

Natural Ice Cream Franchise शुरू करने के लिए कितने रुपए निवेश करने होंगे?

Natural Ice Cream Franchise Cost : किसी बिजनेस की शुरुआत करने से पहले ये जानना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है की बिजनेस शुरू करने के लिए कुल कितने रुपए निवेश होंगे। ऐसे में मैं आपको बता दूं की Natural Ice Cream Franchise शुरू करने के लिए आपको बहुत ज्यादा रुपए निवेश करने की आवश्यकता नहीं होती है और यही कारण है की ये एक बहुत ही ज्यादा फायदेमंद बिजनेस (Profitable Business) है।

फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए आपको दुकान, गोदाम और फ्रेंचाइजी कॉस्ट के रूप में पैसे निवेश करने होते हैं। Natural Ice Cream Franchise Cost की बात करें तो इसमें आपको ज्यादा से ज्यादा 2 लाख रुपए निवेश करना होगा। इसके बाद शॉप में आपको 2 लाख रुपए तक निवेश करना पड़ सकता है।

इसके अलावा अतिरिक्त खर्च 1.5 लाख रुपए तक होता है। इस अनुसार Natural Ice Cream Franchise Shop शुरू करने में आपको कुल 5 लाख रुपए से 8 लाख रुपए तक निवेश करना पड़ सकता है। वहीं यह आंकड़ा आपके द्वारा चुने गए लोकेशन के हिसाब से घट या बढ़ भी सकता है।

अगर आपके पास निवेश करने के लिए पैसे नहीं है तो ऐसे में आप बैंक में लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान सरकार द्वारा बैंक को ये खास निर्देश है की बिजनेस शुरू कर रहे है व्यक्ति को लोन लेने में जरा सी भी कठिनाई नहीं होनी चाहिए और वैसे भी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत आप बहुत कम ब्याज में लोन ले सकते हैं।

वहीं बहुत से लोगों के मन में ये सवाल रहता है की बैंक द्वारा तो लोन दिया ही नहीं जाता है तो मैं आपको बता दूं की सभी दस्तावेज रहने पर बैंक आपको लोन देने से बिल्कुल भी माना नहीं कर सकती है। ऐसा करने पर आप बैंक मैनेजर से बात कर सकते हैं या फिर शिकायत कर सकते हैं।

Natural Ice Cream Parlour से होने वाला मुनाफा

Natural Ice Cream Profit Margin : इस तरह के प्रोडक्ट बनाने वाले कंपनी की प्रॉफिट मार्जिन भी हर Products पर अलग-अलग होती है। वहीं जैसा की मैंने आपको ऊपर भी बताया है की कंपनी के पास 150 से भी ज्यादा Flavour के आइसक्रीम उपलब्ध हैं।

ऐसे में ये बताना तो मुश्किल होगा की नेचुरल आइसक्रीम फ्रेंचाइजी से मुनाफा (Profit) कितना कमाया जा सकता है और कंपनी द्वारा भी इस बात का कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। पर मैं अपनी जानकारी के अनुसार बताऊं तो इस तरह के व्यापार से आप 30% तक मुनाफे की उम्मीद आराम से कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप मुनाफे के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो ऐसे में आप नीचे दिए गए कंपनी के Contact Details से सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं एक बार फ्रेंचाइजी स्टोर शुरू होने के बाद कंपनी आपको समय समय पर Target भी देती रहती है जिसे पूरा करने पर आपको अच्छा खासा Commission मिलता है।

Natural Ice Cream Franchise लेने के फायदे 

• अगर आप इस Ice Cream Parlour Franchise की शुरुआत कर रहे हैं तो ऐसे में आपको अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए मार्केटिंग पर बिल्कुल भी पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती है। कंपनी खुद मार्केटिंग करती है।

• फ्रेंचाइजी से संबंधित कोई भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप कंपनी से कभी भी संपर्क कर सकते हैं और इनकी Support Team भी बहुत अच्छी है।

• फ्रेंचाइजी देने से पहले कंपनी आपको सभी चीजों के बारे में अच्छे से प्रशिक्षण देती है और जब लगता है की आप Natural Ice Cream Parlour चलाने के लिए तैयार हैं तब कंपनी आपको फ्रेंचाइजी देती है।

• यह एक बहुत ही पुरानी और भरोसेमंद कंपनी है जिस पर आप आसानी से भरोसा कर सकते हैं।

• आपको बता दें की आपके द्वारा निवेश किए गए पैसे आपको कुछ ही साल में वापस मिल जाते हैं। अब आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं की इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत करने में कितना मुनाफा है।

• कंपनी के पास मौसम के हिसाब से कई तरह के Flavour के Ice Cream मौजूद हैं और कंपनी अपने ग्राहकों को हमेशा ताजे आइसक्रीम उपलब्ध करवाती है और यही इस फ्रेंचाइजी की खास बात है। 

Natural Ice Cream Franchise Contact Details :-

• Kamaths Ourtimes Ice Creams Pvt. Ltd.

Plot No.55, Kandivali Industrial Estate,

Charkop, Near Brimco Circle,

Kandivali (W), Mumbai - 400 067

• Tel : 022 28696851/52/53

• Fax : 022 28696854

• Email ID : info@naturalicecreams.in

Natural Ice Cream Franchise संबंधित FAQ's

🔸 Natural Ice Cream Franchise के लिए आवेदन कैसे करें?

Natural Ice Cream Franchise के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले कंपनी की Official Website पर जाना है जहां पर आपको Franchise Enquiry पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक Form खुल कर आ जाएगा जिसे आपको भरकर Submit कर देना।

🔸 Natural Ice Cream Franchise Cost

Natural Ice Cream Franchise शुरू करने के लिए आपको कम से कम 5 लाख और ज्यादा से ज्यादा 8 लाख रुपए तक निवेश करना पड़ सकता है। वहीं यह आंकड़ा लोकेशन के हिसाब से घट या बढ़ भी सकता है।

🔸 क्या Natural Ice Cream भारतीय कंपनी है?

जी हां नेचुरल आइसक्रीम एक भारतीय कंपनी है जिसकी शुरुआत साल 1984 में मुंबई से हुई थी।

🔸 नेचुरल आइसक्रीम कंपनी का मालिक कौन है?

Natural Ice Cream Company के मालिक Raghunandan Kamath हैं।

निष्कर्ष :-

दोस्तों वर्तमान समय में ज्यादातर लोग फ्रेंचाइजी बिजनेस में अपने पैसे निवेश (Investment) कर रहे हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह है की Franchise Business में पैसे डूबने के ना मात्र Chance होते हैं। उम्मीद करता हूं की आपके लिए Natural Ice Cream Franchise लेना सही साबित हो और आप छप्पड़ फाड़ कमाई करें।

अगर आपको आज के इस पोस्ट "Natural Ice Cream Shop Kaise Shuru Kare" से थोड़ी बहुत भी जानकारी हासिल हुई है तो अपने किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ इसे Share करना बिल्कुल भी ना भूलें। वहीं अगर आपको कोई सवाल पूछने हैं या फिर कोई सुझाव देना है तो आप नीचे Comment कर सकते हैं।

Business Ideas Hindi Home : CLICK HERE

इन पोस्ट को भी पढ़ें :-

👉 V Mart की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

👉 Monginis की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

👉 Realme की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

👉 Wow Momo की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

👉 Jio BP पेट्रोल पंप की डीलरशिप कैसे लें?

Mohit Sinha

हैलो, मेरा नाम Mohit Sinha है। मैं पटना का रहना वाला हूं और इस Blog के माध्यम से मैं आप तक व्यापार और पैसे से संबंधित जानकारी पहुंचाने की कोशिश करता हूं। आपसे विनती है कि अपना प्यार हम पर बनाएं रखें ❤️ facebook youtube telegram

एक टिप्पणी भेजें

कृपया कॉमेंट बॉक्स में लिंक ना दें।

और नया पुराने