V Mart Franchise Details | How To Get V Mart Franchise 2023

How To Get Franchise Of V Mart | v mart franchise profit margin | v mart franchise investment | v mart franchise enquiry | Vmart ki Franchise Kaise Le

आज के समय में लगभग किसी भी चीज की खरीदारी करने के लिए हमारे पास दो विकल्प हैं पहला अपने पास के मार्केट से जा कर सामान खरीदने की तथा दूसरा ऑनलाइन Ecommerce Platform से सामान घर पर मंगवाने की। पर जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जा रहा है लोग अब पूरी तरह से ऑनलाइन हो रही चीजों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

क्योंकि ऑफलाइन मार्केट में आपको सभी सामान एक जगह पर नहीं मिलते हैं और वहीं ऑनलाइन मार्केट पर लगभग सभी सामान आपको एक ही जगह मिल जाते हैं वो भी अच्छे दाम में। हालाकि अब लोगों को समझ में आ चुका है कि ग्राहक वहीं जाना पसंद करते हैं जहां पर उन्हें सभी सामान एक जगह मिल जाए वो भी अच्छे दाम में।

$ads={1}

ऐसे में आज के समय में बहुत से लोग super market business की शुरुआत करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, पर सही जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मैंने इस पोस्ट के माध्यम से आपको ये बताने की कोशिश की है कि वी मार्ट की फ्रेंचाइजी कैसे लें? (V Mart Franchise in Hindi)

अगर आपको खरीदारी करना पसंद है तो ऐसे में आपने भी कभी ना कभी V Mart की ओर जरूर रुख किया होगा। आज के समय में वी मार्ट बहुत ही ज्यादा Popular Supermarket स्टोर है। साथ ही मैं आपको बता देना चाहूंगा कि यह एक ऐसा व्यापार है जिसमें आपको ग्राहक के लिए कभी भी इंतजार नहीं करना पड़ता है।

तो चलिए बिना देरी के इस पोस्ट की शुरुआत करते हैं और आपको बताता हूं कि वी मार्ट फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें?

{tocify} $title={Table of Contents}

V Mart क्या है? (V Mart In Hindi)

वी मार्ट भारत की सबसे बड़ी Retail Company में से एक है। इसकी स्थापना पश्चिम बंगाल में साल 2002 को Lalit Agarwal ने की थी। आपको बता दें कि भारत के ज्यादातर शहरों में v-mart स्टोर उपलब्ध है। वहीं इस Company की खुभी है कि ये कम दाम में अपने ग्राहकों को अच्छी Quality के सामान बेचती है। 

जैसे जैसे समय आगे बढ़ता गया है इस कंपनी की चाल भी उतनी ही तेजी से आगे की ओर बढ़ रही है। 2003 में Franchise Distribution का काम शुरू करने वाली यह Company फिलहाल भारत में 100 से ज्यादा Super Market Franchise शुरू कर चुकी है जो समय के साथ बढ़ता हीं जा रहा है।

V Mart में आप Gents Wear, Ladies Wear, Kids Wear, Kitchen Appliances, Decor, Grocery, Vegetables, Dairy Products, Health Care, Beauty, Beverages, Snacks आदि सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

साथ ही इस कंपनी के बारे में मैं आपको बता दूं कि साल 2018 में V Mart Retail को दुनिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला Departmental Store घोषित किया गया था। उम्मीद करता हूं कि अब आपको पता चल गया होगा V-mart क्या है? (Franchise Business Ideas 2023)

वी मार्ट फ्रेंचाइजी क्या है? (V-Mart Franchise in Hindi)

अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है कि वी मार्ट फ्रेंचाइजी क्या है तो मैं आपको बता दूं कि कंपनी खुद से सही जगह काम नहीं कर सकती है और इसी कारण वह लोगों को Franchise Store शुरू करने का मौका देती है। किसी Franchise Store Business की शुरुआत करके का मतलब है कि आप उस कंपनी का Brand, Products और Market Strategy का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूसरी भाषा में बोलूं तो कंपनी खुद आपकी इन सभी कामों में मदद करती है। हालांकि फ्रेंचाइजी स्टोर बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आपको अच्छे खासे रुपए निवेश करने होते हैं।

इससे कंपनी और फ्रेंचाइजी स्टोर शुरू कर रहे है व्यक्ति दोनों को फायदा होता है। क्योंकि एक तरफ से आप कंपनी को और ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद कर रहे हैं। साथ ही आप अपने Franchise स्टोर से अच्छी कमाई भी कर रहे होते हैं। वैसे भी v-mart कंपनी द्वारा दी जा रही सर्विस लोगों को हमेशा ही पसंद आई है और आगे भी आने वाली है।

ऐसे में अगर आप V-Mart कंपनी की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आपको घाटा होने के ना मात्र आसार हैं। वहीं Big Business Ideas 2023 के तौर पर V Mart Company की फ्रेंचाइजी लेना एक अच्छा विकल्प होगा। उम्मीद करता हूं अब आपको पता चल गया होगा कि वी मार्ट फ्रेंचाइजी बिजनेस क्या है? (V Mart Franchise Business 2023)

वी मार्ट की फ्रेंचाइजी कैसे लें? (How To Get Franchise Of V Mart)

V Mart की फ्रेंचाइजी कैसे लें?
V Mart की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

अब आती है सबसे जरूरी बात की How To Open a V Mart Store in India या फिर वी मार्ट फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें? तो जैसा कि ये एक बड़ा बिजनेस है जिसके कारण अगर आप इस व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको काफी चीजों की आवश्यकता पड़ने वाली है जो कुछ इस प्रकार हैं :-

1. V Mart Franchise के लिए जरूरी जगह

किसी भी Business की शुरुआत करने के लिए उसकी जगह का महत्व बहुत ही ज्यादा होता है और ऐसे में अगर आप वी मार्ट फ्रेंचाइजी स्टोर शुरू करना चाहते हैं तो आपके पास किसी ऐसी जगह पर जमीन या Building होनी आवश्यक है जहां पर लोगों का आना जाना काफी ज्यादा होता है।

अगर आपके पास फ्रेंचाइजी स्टोर शुरू करने के लिए जमीन या जगह नहीं है तो ऐसे में आप मेन मार्केट, चौक चौराहे आदि जैसी Location पे जगह किराए पर ले सकते हैं। साथ ही हूं मैं आपको बता दूं कि कंपनी आपको ऐसी जगह पर फ्रेंचाइजी स्टोर शुरू करने के लिए आवेदन स्वीकार नहीं करेगी जहां पर लोगों का आना जाना काफी ज्यादा कम होता है और वो जगह शहर से काफी दूर है।

वैसे तो V mart Retail Franchise शुरू करने के लिए आपको बहुत ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं पड़ती है और वैसे भी Company द्वारा ये साफ-साफ बताया गया है कि ये आप पर निर्भर करता है आप वी मार्ट फ्रेंचाइजी स्टोर कितना बड़ा या फिर कितना छोटा शुरू कर रहे हैं।

अंतिम में मैं आपको एक और बात बता दूं कि जिस जगह पर आप फ्रेंचाइजी स्टोर शुरू करने की सोच रहे हैं वहां पर पार्किंग की अच्छी खासी व्यवस्था होनी जरूरी है। वरना V Mart Franchise Business शुरू करना आपके लिए मुस्किल हो सकता है।

Minimum Space Requirement : 800 Square Feet से 1000 Square Feet

2. V Mart Franchise Business शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज और लाइसेंस

हो सकता है कि आप में से बहुत से लोग यह सुनकर नाराज हो जाएं कि वी मार्ट फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 49 वर्ष होनी चाहिए। हालाकि कंपनी ने बिजनेस में अनुभव और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित कोई भी निर्देश नहीं जारी किया है। 

ऐसे में अगर आपकी उम्र 49 वर्ष से कम है तो आप अपने से किसी बड़े व्यक्ति के नाम पर V Mart Retail Franchise शुरू कर सकते हैं।

वहीं अगर आप V Mart Supermarket Franchise शुरू करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज तथा लाइसेंस होना जरूरी है जो कुछ इस प्रकार हैं :-

• Aadhar Card, PAN Card, Voter ID Card

• Electricity Bill, Ration Card

• Phone Number

• Email ID

• Business PAN Card

• Passport Size Phographs

• Bank Account, Passbook

• Gst Registration

• All NOC

• Shop Agreement

• FSSAI Licence

• Financial Documents Etc.

इन पोस्ट को भी पढ़ें :-

👉 MBA Chaiwala की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

👉 Pizza Hut की Franchise कैसे लें?

3. V Mart Supermarket Business में मुनाफा

V mart franchise profit margin : जैसा कि मैंने आपको शुरुआत में ही बताया था कि v-mart की फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करना बहुत ही फायदेमंद (Profitable) होता है। वहीं इस बिजनेस में मुनाफे की बात करें तो कंपनी के पास बहुत से सामान हैं और हर सामान पर आपको अलग-अलग मुनाफा मिलता है।

इसके साथ ही वी मार्ट सुपर मार्केट से होने वाली कमाई की बात करें तो यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने स्टोर में कितने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को ला पा रहे हैं या फिर ग्राहक आ रहे हैं। क्योंकि जब तक ग्राहक आपके स्टोर पर नहीं आएंगे आप की कमाई नहीं हो सकती है।

यही कारण है कि मैंने आपको इस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए भीड़ भाड़ वाले जगह का चुनाव करने के लिए बोला है। जितनी ज्यादा ग्राहक आप अपनी दुकान तक ला पाएंगे आपकी सेल भी उतनी ज्यादा होगी। जिसके कारण आपकी कमाई भी उतनी ही अधिक होने वाली है।

अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। तो चलिए अब मैं आपको बताता हूं कि वी मार्ट फ्रेंचाइजी की फ्रेंचाइजी कैसे लें? (How To Apply For V Mart Franchise)

वी मार्ट फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करने के लिए कितने रुपए निवेश करेगा होंगे?

V Mart Franchise Investment 2023 : इस व्यापार में होने वाले कुल खर्च की बात करें तो ऐसे में यह बहुत हद तक आप पर निर्भर करता है कि आप इसे अपनी खुद की जमीन पर शुरू कर रहे हैं या फिर किसी जगह को किराए पर लेकर। यानी कि अगर आप अपनी जमीन पर वी मार्ट फ्रेंचाइजी व्यवसाय शुरू कर रहे हैं तो आपको बहुत ज्यादा रुपए निवेश करने की आवश्यकता नही होती है।

बाकी अगर आप किसी जगह को किराए पर लेकर एक बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं तो ऐसे में किराया आपके चुने गए लोकेशन पर निर्भर करेगा। आप जितनी ज्यादा चलती फिरती Location पर जगह किराए पे लेंगे आपको उतने ज्यादा रुपए निवेश करने होंगे।

इसके बाद स्टोर पर काम करने के लिए आपको कम से कम 10 कर्मचारी को भी काम पर रखना होगा। इसके अलावा V mart Super Market Franchise शुरू करने के लिए आपको और कई चीजों में पैसे निवेश करने होंगे जैसे कि Security Camera, Wifi, Computer, Air Condition, Music System, Interior आदि।

V Mart Franchise Cost : 35 लाख से 75 लाख रुपए तक (Total Investment)

V Mart Franchise के लिए अप्लाई कैसे करें? (V mart Franchise Apply Online)

वी मार्ट फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करना बहुत ही ज्यादा आसान है और अगर आप ऊपर बताए गए जानकारी से संतुष्ट हैं तो आप भी इसके लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। वी मार्ट फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने के लिए नीचे बताई जा रही प्रक्रिया को अच्छे से पढ़े।

https://www.vmart.co.in/contactus सबसे पहले आपको इस Link की मदद से V Mart Official Website पर चले जाना है।

• इसके बाद यहां आपसे कुछ जरूरी जानकारी ली जाएगी जिसे आपको अच्छे से पढ़ कर भरना है जैसे Name, Phone Number, Email 

• इसके बाद आपको Select a Option में Enquiry का चुनाव करना है और Message में आपको अच्छे तरीके से लिख कर यह बताना है कि आप उनकी फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं। 

• इसके बाद आपको Send Message Button क्लिक करना है जिसके बाद Company आपके Meesage को पढ़ेगी और कुछ दिन में आपसे संपर्क करेगी। जब कंपनी आपसे संपर्क करें तो आप उनसे पर जो भी जानकारी लेना चाहते हैं ले सकते हैं। 

उम्मीद करता हूं कि अब आपको पता चल गया होगा कि वी मार्ट फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें?

V Mart Franchise Contact Details :-

• Registered office

610-611, Guru Ram Dass Nagar, Main Market, Opp. SBI Bank, Laxmi Nagar, New Delhi - 110092

• Corporate Office

Plot no. 862, Udyog Vihar Industrial Area, Phase V, Gurgaon - 122016

 + 0124-4640030, +0124-4640046 info@vmart.co.in

• Customer Care

 customercare@vmart.co.in

 +91 9027057057

निष्कर्ष :-

तो दोस्तों आज के इस पोस्ट "V Mart Ki Franchise Kaise Le" के माध्यम से मैने आपको भारत में सबसे ज्यादा Popular Supermarket Franchise के बारे में बताया है। V Mart की फ्रेंचाइजी लेकर आप आसानी से बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं क्योंकि मैं आपको बता दूं कि Company आपको कई काम में मदद भी करता है जैसे Relationship Manager Suppot, Client Interaction Training Inventory Planning आदि।

तो उम्मीद करता हूं इस पोस्ट "how to open v mart store" में बताई गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। अगर आपको इस पोस्ट या Business से संबंधित कोई सवाल पूछने हैं तो Comment कर सकते हैं। साथ हीं अगर आपको हमारा Post पसंद आया है तो इसे शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें।

Business Ideas Hindi Home : CLICK HERE

इन पोस्ट को भी पढ़ें :-

👉 Domino's की फ्रेंचाइजी कैसे लें? 

👉 Haldirams की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

👉 Chai Sutta Bar की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

👉 Balaji Wafers की डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे लें?

👉 किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी कैसे लें?Franchise Business Ideas 2023

Mohit Sinha

हैलो, मेरा नाम Mohit Sinha है। मैं पटना का रहना वाला हूं और इस Blog के माध्यम से मैं आप तक व्यापार और पैसे से संबंधित जानकारी पहुंचाने की कोशिश करता हूं। आपसे विनती है कि अपना प्यार हम पर बनाएं रखें ❤️ facebook youtube telegram

एक टिप्पणी भेजें

कृपया कॉमेंट बॉक्स में लिंक ना दें।

और नया पुराने