Wow Momo की फ्रेंचाइजी कैसे लें? | Wow Momo Franchise Investment

Wow Momo की फ्रेंचाइजी कैसे लें? | How To Apply For Wow Momo Franchise | Wow Momo Franchise Cost | Wow Momo Franchise in Patna | Wow Momo ki Franchise Kaise Le 2023 | wow momo franchise apply

जैसा की आप सभी को पता है भारत में लोगों को मोमो खाना कितना ज्यादा पसंद है। लोग Momo के दीवाने हैं। अब ऐसे में आपने कभी भी ऐसा सोचा है कि अगर आप मोमो का बिजनेस शुरू करते हैं तो उसमें कितना अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगर नहीं तो आज की ये पोस्ट आपके लिए है।

$ads={1}

क्योंकि आज मैं आपको बताने वाला हूं वाह मोमो की फ्रेंचाइजी कैसे लें? साथ ही मैं ये कोशिश करूंगा कि आपको इस विषय पर ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जाए। जैसे कि वाउ मोमो की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कितने रुपए निवेश करने होंगे? वाउ मोमो फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें? आदि।

तो चलिए बिना देरी किए इस पोस्ट की शुरुआत करते हैं और आपको बताता हूं कि वाउ मोमो की फ्रेंचाइजी कैसे ले? (Wow Momo Franchise Cost 2023)

आपने कभी ना कभी Wow Momo के बारे में जरूर सुना होगा क्योंकि यह भारत में काफी ज्यादा मशहूर है। इनकी खासियत है कि ये अपने ग्राहकों को अपने स्टोर से कभी भी नाराज नहीं लौटाते हैं। 

ऐसे में आपके मन में एक सवाल जरूर आ रहा होगा कि अगर मोमो का ही बिजनेस शुरू करना है तो हम कुछ हजार रुपए निवेश करके एक स्टॉल से भी इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं तो फिर फ्रेंचाइजी बिजनेस क्यों।

तो मैं आपको बता दूं कि जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है बहुत से लोग बिजनेस में अपना कदम रख रहे हैं और इसी कारण खाने से संबंधित व्यापार में भी काफी ज्यादा प्रतिस्पर्धा बढ़ चुकी है। अब अगर आप एक आम स्टॉल के साथ मोमो बेचना शुरू करते हैं तो आपको अपने बिजनेस को सफल बनाने में काफी ज्यादा समय लग जाएगा।

और इसी कारण मैंने आपको इस पोस्ट में Wow Momo Franchise Business के बारे में बताया है जो कि अभी के समय में एक सफल कंपनी है।

Wow Momo Franchise क्या है? (Wow Momo Franchise in Hindi)

Wow Momo एक Fast Food Restaurant की श्रंखला है जिसका मुख्यालय कोलकाता, भारत में है। यह कंपनी मोमो बनाने के लिए माहिर है जिसे भारत, नेपाल और तिब्बत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कंपनी की स्थापना साल 2008 में St. Xaviers Collage के दो छात्र और दोस्त सागर दरयानी और बिनोद होमगई ने की थी।

दिसंबर 2021 तक Wow Momo पूरे भारत में 425 से ज्यादा Outlets शुरू कर चुका है और इस आंकड़े को और भी तेजी से ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए Company लोगों को फ्रेंचाइजी लेने का अवसर दे रही है और अगर आप एक Profitable Business की शुरुआत करना चाहते हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है।

किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने का मतलब है कि आप उनके Brand, Service आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इसके लिए आपको और कंपनी दोनों को फायदा होता है। चुकी मार्केट में कंपनी का नाम पहले से बना हुआ है जिसके कारण आपको अपने Business को सफल बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा।

Wow Momo Franchise कौन ले सकते है?

• वैसे व्यक्ति जो फास्ट फूड बिजनेस का हिस्सा बनना चाहते हैं और बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं।

• इस व्यापार की शुरुआत करने के लिए वैसे व्यक्ति की तलाश है जो कि दैनिक आधार में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।

• कई लोग बिजनेस में किसी और के साथ काम नहीं कर पाते हैं ऐसे में उनके लिए वाह मोमो फ्रेंचाइजी में जगह नहीं है। वाह मोमो ऐसे लोगों की तलाश में है जो कि अपने साथ काम कर रहे लोगों के साथ भी काम करने में सहज हो। 

• वैसे लोग जिन्हें ग्राहकों से बात करने में (Politely) महारत हासिल है उनके लिए wow momo franchise तहे दिल से स्वागत करती है।

• Wow Momo Franchise Outlet 2023 में शुरू कर रहे व्यक्ति का 10वीं पास होना आवश्यक है। 

Wow Momo Restaurant Franchise कैसे लें? 2023

Wow Momo की फ्रेंचाइजी कैसे लें?
Wow Momo की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

जैसा की आप सभी को पता है Franchise Business एक बड़े बिजनेस के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में मैं आपको बता दूं कि वाह मोमो रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कई चीजों की आवश्यकता पड़ने वाली है जैसे कि एक जगह जहां पर आप वाह मोमो रेस्टोरेंट शुरू करना चाहते हैं, जरूरी कागजात और लाइसेंस, कर्मचारी और निवेश (Investment)

1. Wow Momo Restaurant Franchise के लिए जगह 

अक्सर हम सभी को ऐसा लगता है कि फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए हमेशा बहुत अधिक जगह की आवश्यकता पड़ती है पर वाउ मोमो फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप इस Restaurant Franchise की शुरुआत कम जगह में भी कर सकते हैं। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत करने के लिए आपको कितना जगह चाहिए ये आपके चुने गए Location पर निर्भर करेगा।

यानी कि अगर आप इसे बहुत भीड़-भाड़ वाले इलाके में शुरू कर रहे हैं तो ऐसे में आपको थोड़े अधिक जगह की आवश्यकता पड़ सकती है।

हालांकि एक बात मैं आपको याद दिला दूं कि आप जितना ज्यादा भीड़भाड़ वाला इलाका चुनेंगे आपकी कमाई (Earning) भी उतनी ज्यादा होगी। लेकिन अगर आप इस Business की शुरुआत अपने जमीन या फिर जगह से नहीं कर रहे हैं तो आपको उतना ही ज्यादा किराया (Rent) भी देना होगा।

वाह मोमो रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी की शुरुआत करने के लिए आपको 250 से 300 Square Feet जगह की आवश्यकता पड़ने वाली है।

इन पोस्ट को भी पढ़ें :-

👉 Monginis की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

👉 Haldiram's की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

2. Wow Momo Franchise के लिए जरूरी दस्तावेज और लाइसेंस

जब आप किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो ऐसे में कंपनी पहले यह पूरी तरह से संतुष्टि कर लेती है कि वो जिस व्यक्ति को फ्रेंचाइजी देर रही है क्या वो व्यक्ति सही है या फिर नहीं, क्या उसमें इस फ्रेंचाइजी को चलाने का दम है या नहीं। इसके साथ ही कंपनी दस्तावेज और लाइसेंस से संबंधित सभी जांच पड़ताल करने के बाद ही आपके फ्रेंचाइजी लेने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाती है।

ऐसे में यह कुछ जरूरी दस्तावेज और लाइसेंस है जिनकी आवश्यकता आपको पड़ सकती है वाह मोमो रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेने के लिए।

• Online application form submission

• PAN of the owner/owners

• Aadhar Card

• 3 Months account statements in PDF format

• Shop Picture

• Shop Electricity Bill/Shop Affidavit

वाह मोमो फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई कैसे करें? (Apply for Wow Momo Franchise)

वह मोमो फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने की दो प्रक्रिया हैं पहला कि आप नीचे दिए गए Contact Details की मदद से Company को संपर्क करें। वहीं दूसरा तरीका है आप वाह मोमो फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। दोनों ही तरीके से आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही ज्यादा आसान है। आप अपने मन मुताबिक जिस भी तरीके से आवेदन करना चाहते हैं कर सकते हैं। (Wow Momo Franchise in Hindi 2023)

• सबसे पहले आप इस लिंक (https://www.wowmomofoods.co.in/apply-now) के माध्यम से Wow Momo Franchise की Official Website पर चले जाएं जहां पर आपको एक Form दिखाई देगा।

• इस Form में आपसे तमाम जानकारी ली जाएगी जैसे कि आपका Full Name, Mobile Number, Email ID, State, Current Shop Address, Pin Code आदि। 

• वहीं अंतिम मैं आपसे ये पूछा जाएगा कि आप कितने रुपए निवेश कर सकते हैं? वहां पर आपको 5 लाख रुपए से 25 लाख रुपए तक निवेश करने का विकल्प मिलेगा। अब आप जितने रुपए निवेश कर सकते हैं उस विकल्प को चुन लें।

• इसके बाद आपको एक बॉक्स में ☑️ Check करना है और Submit पर क्लिक करना है। 

यह पूरी प्रक्रिया को अच्छे तरीके से करने के बाद जब आप Application को सबमिट करेंगे तो कंपनी की टीम आपके Application यानी कि Form को देखेगी और सभी चीजें ठीक रहने पर आपसे जल्द ही संपर्क करेगी। कंपनी द्वारा संपर्क किए जाने पर आप जो भी जानकारी हासिल करना चाहते हैं कर सकते हैं। (wow momo franchise apply 2023)

Wow Momo की फ्रेंचाइजी लेने की लिए कितने रुपए निवेश करने होंगे?

Wow Momo Franchise Cost : किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए यह जानना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है कि उसमें निवेश कितना करना होगा। अब ऐसे में मैं आपको बता दूं कि वाह मोमो की फ्रेंचाइजी शुरू करने में जो निवेश होता है वो बहुत हद तक आपके चुने गए लोकेशन पर निर्भर करता है।

क्योंकि जैसा कि मैंने आपको बताया है आप जितना ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाका में इस बिजनेस की शुरुआत करेंगे आपको उतना ज्यादा निवेश करना पड़ सकता है।

वाह मोमो फ्रेंचाइजी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार अगर आप इनका Franchise Store शुरू करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको 5 लाख रुपए से 25 लाख रुपए तक निवेश करना पड़ सकता है। अगर आप निवेश से संबंधित और भी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो ऐसे में आप कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।

वहीं अगर आपके पास निवेश करने के लिए पैसे नहीं है या फिर कम पड़ रहे हैं तो ऐसे में आप बैंक में लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। मौजूदा सरकार द्वारा यह खास निर्देश है कि जो भी व्यक्ति बिजनेस की शुरुआत करना चाहता है और उसे Loan की आवश्यकता है तो बिना देरी किए सभी जरूरी कागजात रहने पर उसे Loan दे दिया जाए।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत आप बहुत कम ब्याज (Low Interest) पर अपने Business के लिए लोन ले सकते हैं। ऐसे में अब आपके पास किसी भी तरह का बहाना नहीं है तो बिना देरी किए Wow Momo Restaurant Franchise शुरू करें।

👉 SBI से बिजनेस लोन कैसे लें?

Wow Momos की फ्रेंचाइजी लेने के फायदे :-

• जिस हिसाब से आपको इस बिजनेस को शुरू करने में पैसे निवेश करने पड़ते हैं उससे कहीं ज्यादा आप एक बार रुपए निवेश करके कमाई कर सकते हैं और यही इस फ्रेंचाइजी की खासियत है।

• कंपनी लोगों को ध्यान में रखते हुए अपने सर्विस में सुधार करती रहती है जो इस कंपनी को और ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद कर रहा है।

• कंपनी द्वारा आपको 24x7 Support दिया जाता है जो आपको किसी भी तरह की परेशानी होने पर काफी ज्यादा काम आ सकती है।

• कंपनी आपको Franchise देने से पहले सही तरीके से Training देती है और जब आप सब कुछ अच्छे से सीख जाते हैं उसके बाद ही आपको फ्रेंचाइजी मिलती है। इस तरीके से आप फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाते हैं। 

• कंपनी द्वारा ये बताया गया है कि आप प्रति महीने कम से कम ₹50,000 तक की कमाई आसानी से कर सकते हैं। ऐसे में आप समझ ही सकते हैं कि आप इतना ज्यादा फायदेमंद फ्रेंचाइजी बिजनेस है।

• फ्रेंचाइजी स्टोर चलाने के लिए आपको बहुत ज्यादा कर्मचारी रखने की भी आवश्यकता नहीं होती है ज्यादा से ज्यादा 3 कर्मचारी रखने पर आप Wow Momo Franchise Store आराम से चला सकते हैं।

Wow Momo Franchise Contact Details :-

WOW Momo Foods Pvt. Ltd.

• +91-8276073353

• support@wowmomofoods.co.in

• Raja Subodh Chandra Mullick Road, 24 Shyama Pally Kolkata, West Bengal - 700032 India

Wow Momo Franchise से संबंधित FAQ's

Wow Momo Franchise के लिए आवेदन कैसे करें?

Wow Momo Franchise के लिए आवेदन करने के दो तरीके हैं। पहला आप कंपनी को Post में बताए गए Contact Details से संपर्क करें तथा दूसरा कंपनी की Official Website पर जाकर Form भरें। जिसके बाद कंपनी आपसे खुद संपर्क करेगी।

Wow Momo Franchise Cost in India

Wow Momo Restaurant Franchise शुरू करने के लिए आपको कम से कम 5 लाख और ज्यादा से ज्यादा 20 लाख रुपए निवेश करने पड़ सकते हैं।

अंतिम में मैं आपको यही बोलना चाहूंगा कि अगर आप सालों भर कमाई वाला बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो Wow Momo Shop Business आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है। अभी के समय में बहुत से लोग वाह मोमो रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी शुरू कर रहे हैं और जैसा कि मैंने आपको बताया है इनके Support की वजह से आप बहुत कम समय में ही अपने Business को बहुत ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।

उम्मीद करता हूं आपको आज के इस पोस्ट "Wow Momo Restaurant Kaise Shuru Kare" के माध्यम से मैं आपको कुछ जानकारी दे पाया हूं।

अगर आपको आज का ये पोस्ट "How To Open Wow Momo Restaurant" पसंद आया है तो ऐसे में आप अपने किसी खास दोस्त के साथ ही साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें और अगर आप इसी तरह के Post पढ़ना पसंद करते हैं तो आप इस Blog पर आते रहें जिससे हमें भी काफी खुशी होगी।

Business Ideas Hindi Home : CLICK HERE

इन पोस्ट को भी पढ़ें :-

👉 Realme की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

👉 V Mart की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

👉 Sreeleathers की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

👉 Pizza Hut की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

👉 Dominos Pizza की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

Mohit Sinha

हैलो, मेरा नाम Mohit Sinha है। मैं पटना का रहना वाला हूं और इस Blog के माध्यम से मैं आप तक व्यापार और पैसे से संबंधित जानकारी पहुंचाने की कोशिश करता हूं। आपसे विनती है कि अपना प्यार हम पर बनाएं रखें ❤️ facebook youtube telegram

एक टिप्पणी भेजें

कृपया कॉमेंट बॉक्स में लिंक ना दें।

और नया पुराने